राम बालक रॉय 07. अक्टूबर 2012.
आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को स्थानीय स्टेशन परिसर में संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्तीपुर समेत सहरसा, दरभंगा, नरकटियागंज एवं मधुबनी के अलावा लगभग साठ रेलवे स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया। बैठक को अरुण कुमार श्रीवास्तव, दशरथ राम, विनोद मिश्रा, कुमार विवेक, राकेश कुमार सिन्हा, गणेश प्रसाद, निलेश कुमार, राजन विरनवे, विनोद कुमार एवं रामनंद कुमार आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें मुख्य रूप से समस्तीपुर मंडल के सकरी-जयनगर खंड पर सारी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी स्टेशन मास्टरों से आठ घंटे की बजाय 12 घंटे ड्यूटी लिए जाने पर चर्चा की गई। इसके साथ हीं स्टेशन पर कार्य बोझ आदि को देखते हुए पैनल वाले सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की पोस्टिंग को ठंडे बस्ते में डाल देने का भी आरोप लगाया। यूटीएस से टिकट काटने के लिए अतिरिक्त स्टेशन मास्टर या बुकिंग क्लर्क की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि गया में संपन्न हुए जोनल सम्मेलन में मंडल के एएन पटेल को जोनल सचिव, देवेन्द्र प्रसाद को जोनल संगठन सचिव तथा बी. दास को कार्यालय सचिव चयन किया गया।